छिबरामऊ: नगर पालिका छिबरामऊ वार्ड नंबर 23 से मतदान संपन्न, 13 अगस्त को होगी मतगणना।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

छिबरामऊ नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 चंद्रशेखर नगर के सभासद की मृत्यु हो जाने के बाद यहां कराए गए उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। यहां तीन बूथों पर 2205 मतदाताओं में 990 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान को लेकर गहमागहमी देखी गई। भारी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक यहां 45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरपालिका के वार्ड नं.23 चंद्रशेखर नगर का मतदान केंद्र अस्पताल रोड चौराहा पर नगरपालिका के बारातघर में बनाया गया था। यहां तीन बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर 66 पर 622, बूथ नंबर 67 पर 729 और बूथ नंबर 68 पर 846 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल थे। सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक साथ तीनों बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तक मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।हालांकि मतदान केंद्र पर महिला पुलिस समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सुरेशकुमार मलिक, नायब तहसीलदार रामप्रकाश, कोतवाल विष्णुकांत तिवारी, सौरिख थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मतदान केंद्र पर कड़ी निगरानी करते रहे। शाम पांच बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों बूथों पर 990 मतदाताओं ने वोटिंग की। 13 अगस्त को मतगणना की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129