राजकुमार यादव को विश्व हिंदू परिषद भिवानी विभाग का विभाग मंत्री नियुक्त किया गया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रोहतक/रेवाड़ी। विगत दिनों रोहतक स्थित गौकरण तीर्थ धाम में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की हरियाणा प्रांत बैठक में संगठनात्मक दायित्वों का विस्तार किया गया। इस बैठक में रेवाड़ी के समाजसेवी राजकुमार यादव को भिवानी विभाग का विभाग मंत्री नियुक्त किया गया है। भिवानी विभाग में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, छत्तरपुर (चर्की दादरी) और भिवानी जिले शामिल हैं।

 

राजकुमार यादव का संगठनात्मक कार्यकाल बेहद सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। पिछले 8 वर्षों में वे रेवाड़ी नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला बजरंग दल पालक, जिला सह मंत्री और जिला मंत्री जैसे दायित्व निभा चुके हैं।

 

यादव ने वर्ष 2021 में अयोध्या श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान तथा वर्ष 2024 में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर आयोजित गृह सम्पर्क अभियान में रेवाड़ी जिला प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे लगातार पिछले 5 वर्षों से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा (मेवात क्षेत्र) के यात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं।

 

इसके अतिरिक्त यादव, गौ रक्षक शहीद देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच (फिदेड़ी) को सम्मान दिलाने हेतु गठित “सम्मान समिति रेवाड़ी” में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।

 

यादव की कार्यकुशलता और संगठनात्मक शैली के चलते रेवाड़ी जिले में हिंदुत्ववादी संगठनों को मजबूती मिली है और जन-जन तक जागरण अभियान को गति प्राप्त हुई है। अब उन्हें 4 जिलों की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से हिंदूवादी विचारधारा के कार्यों को और अधिक बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129