होमगार्ड अनुज प्रताप सिंह की सजगता से महिला का खोया हुआ बैग मिला

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

बेवर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ससुराल से मायके आ रही महिला का बैग ऑटो में छूट गया जिसके बाद परेशान महिला द्वारा मामले की जानकारी बस स्टैंड पुलिस चौकी पर दी जिसके बाद तैनात होमगार्ड की सजगता से महिला का बैग एक दिन बाद उसे मिला गया।

मामले के अनुसार मोहिनी पत्नी हेपेंद्र निवासी ग्राम भरथरा थाना औंछा सोमवार को दोपहर मैनपुरी से मायके जिनौरा जाने के लिए ऑटो पर बैठी थी बेवर बस स्टैंड पर वह अपना बैग ऑटो में भूल गई शाम को महिला द्वारा मामले की सूचना पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड अनुज प्रताप सिंह को दी।होमगार्ड द्वारा थाने पहुंचकर महिला को ऑटो चालकों की फोटो सहित पता लिखा रजिस्टर दिखाया तो महिला ने ऑटो चालक की पहचान कर ली।होमगार्ड द्वारा मंगलवार को ऑटो चालक को बेवर बस स्टेंड पर देख पूछताछ की तो ऑटो चालक ने बताया कि उसे एक बैग मिला था जो सुरक्षित रखा है।होमगार्ड द्वारा महिला को बुलाकर उसका बैग उसे सौंप दिया।महिला ने बताया कि उसके पति का टैबलेट बैग में था,महिला का पति किसी प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है।महिला का बैग मिलने के बाद उसका चेहरा खिल उठा वही ऑटो चालक विजय पुत्र रामनरेश निवासी अलीगंज हाल निवासी मैनपुरी ने बताया कि बैग ऑटो में सीट के पीछे रखा था जिससे मुझे कल इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129