मोहल्ला दिलेरगंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर चल रहे शिव आराधना महोत्सव में कथा व्यास आचार्य नरेश चंद शास्त्री ने श्रीशिव चरित्र गाथा के अंतर्गत सुनाया

मोहित गुप्ता मण्डल ब्यूरो

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर चल रहे शिव आराधना महोत्सव में कथा व्यास आचार्य नरेश चंद शास्त्री ने श्रीशिव चरित्र गाथा के अंतर्गत सुनाया कि भगवान शिव पार्वती विवाह श्रुति में जैसा वर्णित है वैसा मुनियों ने करवाया और हिमवंत व मयना शिव से विनती की हे नाथ प्राण प्रिय पार्वती को घर की दासी बनाएं और कोई गलती करे तो वह गलती हमारी समझना और क्षमा करना l इस तरह दान दहेज के साथ पार्वती की विदाई हुई l शिव पार्वती के पाणिग्रहण से सभी देवता प्रसन्न हुए क्योंकि तारक असुर से उस समय अब पीड़ित थे, तारक असुर का वध केवल शिव का पुत्र ही कर सकता है। भगवान शिव पार्वती सहित कैलाश पर पुनः गृहस्थ जीवन स्थापित हुए।

करहिं बिबिध बिधि भोग बिलासा।

गनन्ह समेत बसहिं कैलासा॥

आकाश,मनोज के संगीत व सतेंद्र प्रकाश पांडे के भजनों से शक्तिपीठ प्रांगण भक्तिमय शिव पार्वती के जयकारों गूंज झूम उठा।

पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज ने बताया शक्तिपीठ पर सावन मास में शिव आराधना महोत्सव में प्रतिदिन जलाभिषेक कार्यक्रम के साथ आचार्य द्वारा श्री शिव चरित्र का भक्तों को श्रवण करवाया जाता है।

सावन मास में शिव जी को एक लोटा जल और मनुष्य की सभी सम्यायाओं का हल ऐसा मानते हुए सभी को सच्ची श्रद्धा से अपने सभी दुखों को शिव जी के चरणों में समर्पित कर उनसे अपने द्वारा किए गए जाने अनजाने अपराधों की क्षमा मांगते हुए मोक्ष की कामना करना चाहिए।

इस अवसर पर मयंक त्रिपाठी,पीयूष गुप्ता,सुभाष, दीप्ति श्रीवास्तव, श्वेता, दुर्गावती ,दीक्षा प्रभारानी श्रीवास्तव, मनीषा त्रिपाठी, अवधेश बाबूमिश्र ,अंकित मिश्रा, राजा मिश्रा सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129