स्थानीय प्राचीन धोलिया कुआं मंदिर में पहली बार धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। स्थानीय प्राचीन धोलिया कुआं मंदिर में पहली बार जन्माष्टमी का पर्व भव्य उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ यंगमैन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि एडवोकेट मोनू राव भी उपस्थित रहे। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।अपने संबोधन में अमित स्वामी ने कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी से प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया, वहीं अत्याचारियों का संहार कर धर्म की रक्षा भी की। गीता के उपदेश आज भी जीवन की सच्चाई और सार्थकता का मार्ग दिखाते हैं।”इसके बाद दोनों अतिथियों ने मंदिर प्रांगण में बने स्टेज का रिबन काटकर शुभारंभ किया। यहां राजस्थान से आए छोटू सुदामा एंड पार्टी के कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला और जीवन प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।एडवोकेट मोनू राव ने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान जगदीश प्रसाद बंसल, सुनील राव, दिनेश कुमार पाल्हावासिया, मोहन लाल गुप्ता ‘बबली’, हुक्म सिंह गुर्जर समेत आयोजन समिति के सदस्य सोनू गुप्ता, सुनील गुप्ता, रिपुल गुप्ता, सोनू यादव, सोनू गोयल, यशवंत शर्मा, अरविंद अग्रवाल, विशाल राठी, सौरभ गोयल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन सुभाष सोनी ने किया। मध्यरात्रि 12 बजे पं. जगमोहन दत्तात्रेय ने विधिवत भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129