79वें स्वतंत्रता दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को दी सलामी, गूंजा महाविद्यालय परिसर

रिपोर्ट /निर्भय यादव ब्यूरो क्राइम मथुरा

 

मथुरा, 15 अगस्त। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ. नवीन कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली किया।

एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और जोशपूर्ण देशभक्ति के नारे लगाए। अंडर ऑफिसर मनीष कुमार के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की प्रभावी प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक समिति के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कविताएँ, गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न चरणों को जीवंत कर दिया। प्रो. शशि किरण ने मा. निदेशक, उच्च शिक्षा, उ. प्र. सरकार का संदेश वाचन किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शालिनी सक्सेना द्वारा एवं मंच संचालन प्रो. कामना पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129