अहरोद में भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों और ग्रामीणों में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

रेवाड़ी (अहरोद)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद मेजर रघुनाथ प्रसाद राजकीय उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय अहरोद के छात्रों द्वारा सोमवार को निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे गांव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा की शुरुआत विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री महीपाल, नंदलाल साहब एवं एसएमसी प्रधान दीपक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की।

 

यात्रा में शामिल सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में लहराता तिरंगा थामे गांव की गलियों में मार्च करते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। इस दौरान छात्र देशभक्ति गीतों की धुन पर कदमताल करते हुए आगे बढ़ते रहे। गांव के सरपंच श्री चेतन सिंह ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद दिलाना है।

 

यात्रा के दौरान मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें ठंडा पानी व मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर गांव में जगह-जगह तिरंगा लहराते हुए दिखाई दिया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

 

यात्रा के समापन पर संस्कृत अध्यापक श्री रतन सिंह ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगवाए, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना मजबूत होती है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री सत्यनारायण, श्री कृष्ण कुमार, श्री हनुमान प्रसाद, श्रीमती वीना देवी, श्रीमती रजनी बाला, श्री नरेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में पूर्व सरपंच भीम सिंह, नंदलाल साहब, बीडी शर्मा और बासदूदा गांव के सरपंच प्रतिनिधि श्री धर्मवीर सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

अहरोद की यह तिरंगा यात्रा गांव के इतिहास में एक यादगार क्षण बन गई, जिसने हर दिल में देशभक्ति की नई लौ जगा दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129