महिला की चेन लूट मामले में मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस कर रही लुटेरे की तलाश

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में टहलते समय महिला की चेन छीनकर भागा लुटेरा घटना के चार दिन बाद भी पकड़ा नहीं गया है। महिला के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लुटेरे के खिलाफ चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना 23 जून की है ।कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी मीरा देवी शाम के समय सड़क पर टहल रही थी। तभी एक बाइक सवार ने मीरा देवी की 3 लाख से अधिक की तीन तोले की चेन तोड़ली और फरार हो गया भाग। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। बुधवार को पुलिस ने मीरा देवी पत्नी शमशेर बहादुर की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात लुटेरे के विरुद्ध चेन लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा और चेन बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129