अवैध स्कूलों पर BSA की बड़ी कार्रवाई, 5 स्कूल सील; कई को नोटिस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। 23 जुलाई: जनपद मैनपुरी में अवैध रूप से संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ आखिरकार शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के साथ मिलकर घिरोर विकास खंड में बिना मान्यता के चल रहे पांच स्कूलों को सील कर दिया। इसके अतिरिक्त, मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले कई अन्य स्कूल संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

BSA ने घिरोर BEO को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सीज किए गए स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं का दाखिला निकट के परिषदीय विद्यालयों में कराना सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इस औचक छापेमारी के दौरान BSA और BEO के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। शिक्षा अधिकारियों और पुलिस को देखकर स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।

सील किए गए स्कूलों में गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी, करहल रोड, तहसील के पास को बिना मान्यता के संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया। लिटिल किंगडम पब्लिक स्कूल, मैनपुरी रोड, घिरोर को भी अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील किया गया। आरएस पब्लिक स्कूल, ओय को अवैध संचालन पाए जाने पर सील कराया गया। श्यामदेवी पब्लिक स्कूल, गांव धोरासी को भी बिना मान्यता के चलाए जाने पर सील कर दिया गया है। आरएसबीडी, माइंडर पावर स्कूल की मान्यता न पाए जाने पर स्कूल के संचालक पर कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया गया।

नमो बुद्धाय डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल, नगला किसी, घिरोर को कक्षा पांच तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन मौके पर कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। एमडी पब्लिक स्कूल, नगला प्राण नाथ, अमान्य कक्षाएं संचालित होने के कारण संचालक को नोटिस जारी किया गया। एमएमडी पब्लिक स्कूल में भी मान्यता प्राप्त से अधिक अमान्य कक्षाएं संचालित थीं, जिन्हें बंद कराया गया और संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कई अन्य स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

इस महत्वपूर्ण अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, राजेश यादव और देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129