श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यातायात व्यवस्था ना हो प्रभावित इसके लिए एसपी ट्रैफिक ने सम्हाली कमान

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

वाहनों को श्री कृष्ण जन्म भूमि इलाके मै किया जायेगा प्रतिबंधित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बार 26 और 27 अगस्त की तिथियों पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते 25 अगस्त से पुलिस प्लान को लागू कर देगी और 28 अगस्त तक यह प्रभावी रहेगा। जन्मभूमि की ओर टेंपो और ई-रिक्शा को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि ट्रैफिक प्लान इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है कि शहर के बीचोंबीच स्थित जन्मभूमि के कम से कम दो किमी के दायरे में वाहनों का प्रवेश न हो, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों को भी औद्योगिक क्षेत्र/जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक आवागमन करेंगी। भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा, कृष्णापुरी, लक्ष्मी नगर चौराहा, डीग गेट चौराहा आदि से जन्मभूमि की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा।

वृंदावन के लिए भी इसी प्रकार का प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे की वाहन बांके बिहारी मंदिर की कम से कम एक किमी की परिधि में बाहर ही रहें। शहर और वृंदावन में स्थायी के साथ ही अस्थाई पार्किंग वाहनों को खड़ा करने के लिए संचालित कराई जाएंगी।

गोवर्धन चौराहा पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। नवागत एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव को भी इस समस्या से बुधवार को जूझना पड़ा। शाम के वक्त एक ओर बारिश हो रही थी। दूसरी ओर गोवर्धन चौराहा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसपी ट्रैफिक खुद इस जाम को खुलवाने के लिए पहुंचे। वह बारिश से बचने को एक हाथ में छाता लेकर दूसरे हाथ से वाहन चालकों को दायें-बायें जाने का संकेत देते नजर आए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129