हाथरस कांड से सबक ले अधिकारी मुड़िया पूर्णिमा मेले पर कर रहे तैयारियों की समीक्षा

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (ग्रह) डीजीपी भी करेंगे गोवर्धन का दौरा

गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय बृहस्पतिवार को गोवर्धन पहुंचे। यहां तहसील सभागार में बैठक कर सभी विभागों के अफसरों को जल्द तय कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। तय हुआ कि मेले में पॉलीथिन या प्लास्टिक पर रोक रहेगी। सफाई व्यवस्था की शर्त पर ही भंडारों की अनुमति दी जाएगी।

डीएम ने विद्युत निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सतत बिजली आपूर्ति की जाए। मानसी गंगा, राधाकुंड, दानघाटी सहित अन्य मुख्य स्थलों पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए। लोनिवि के अफसरों से मथुरा-गोवर्धन मार्ग व अन्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। कहा, जिन पार्किंग स्थलों में पानी भर जाता है वहां चक्र प्लेट की व्यवस्था की जाए। होटल और आश्रमों पर रेट लिस्ट चस्पा की जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग सभी भंडारों की जांच करे। चेकिंग के नाम से किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो।

निर्धारित रूट पर ही रोडवेज बसें चलवाएं। एक बस पर दो वाहन चालक होने चाहिए। तहसील में भी चार बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। अलग से सरकारी व प्राइवेट डॉक्टरों की टीम भी लगाई जाएगी। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभी सोलर व बिजली लाइटों को जल्द सुचारू कराए। छह पार्किंग नगर पंचायत को हैंडओवर करा दी गईं हैं। 25 टैंकर शौचालय लगाए जा रहे हैं। जर्जर मकानों को चिह्नित कर लिया जाए।

मानसी गंगा के नालों की टैपिंग की जाए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ट्रैफिक और लोनिवि पार्किंग प्लान बनाएं। परिक्रमा मार्ग में दो पहिया वाहन सवारी न लें जाएं। इस अवसर पर मेला अधिकारी एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, एसडीएम डीग रवि कुमार गोयल, उपखंड अधिकारी विद्युत देवेन्द्र कुमार तिवारी, सीओ आलोक सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, सीएचसी प्रभारी डाॅ. नेहा चौधरी, राधाकुंड नपं अध्यक्ष रामफल, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा आदि मौजूद थे।

हाथरस की घटना को देखते हुए मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए सात जुलाई को मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी आ सकते हैं। ऐसी सूचना मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। यही कारण है कि प्रशासन मुख्य सचिव व अन्य अफसरों के आने से पहले ही मेले से जुड़ीं सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है। जिससे यदि वे निरीक्षण करें तो तैयारियां पूरी मिलें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129