श्री एकरसानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

अनंत शक्तियों के स्रोत हैं सतगुरुदेव भगवान- रामजी भाई

 

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की सानिध्य में गुरु शिष्य का परम पावन पर्व श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तृतीय दिवस शनिवार को दिल्ली के सरस कथा वाचक आचार्य रमाकांत मिश्रा राम जी भाई द्वारा परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजन कर तथा श्रीमद भागवत कथा से हुआ।

कथा के तृतीय दिवस पोथी पूजन एवं व्यास पूजन कथा के यजमान सूर्यकांत त्रिपाठी ने सपत्नी द्वारा किया गया।

सरस कथा वाचक आचार्य रमाकांत मिश्रा राम जी भाई ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि संसार में अनादि काल से जिसको सुमति मिली है कीर्ति मिली है सद्गति मिली है सहज स्वभाव मिला है इसका एक ही प्राप्ति स्थान है गुरुदेव के चरणविंद श्री रामचरितमानस में कलि पावनावतार गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज लिखते हैं –

मति कीरति गति भूति भलाई।

जब जेहि जतन जहां जेहि पाई।।

सो जानब सत्संग प्रभाऊ।

लोकहुं वेद न आन उपाऊ।।

गुरुदेव अपने में अनंत शक्तियों को भरे रहते हैं वे दिव्य शक्तियों के स्रोत हैं। संसारी मनुष्य को शक्ति संपन्न होने के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जीवन जीने से लेकर परलोक तक की सुखद यात्रा गुरुदेव के अनंत अनुग्रह से होती है बड़े-बड़े संतों ने गुरुदेव की महिमा को खूब गाया है।

श्री राम जी भाई ने बताया गुरुदेव की कृपा से अनेक प्रतिष्ठानों को सहज ही संचालित करते हुए उसमें गौ सेवा विशेष रूप से की जा रही है लगभग 1000 गोवंश पोषित हो रहा है समाज के लोग झूठे और गौ सेवा गोविंद सेवा है उसमें सहभागी बने संतो ने हमारे लिए शरीर धारण किया है हमारे जीवन की प्रत्येक प्रगति में परम गुरु का साथ है।

उन्होंने कहा कि साधु संत परोपकार के लिए ही शरीर धारण करते हैं परोपकार के निमित्त भिक्षाटन करते हुए हमारे वैदिक और सनातन परंपराओं का संरक्षण करते हैं पोषण करते हैं नियंत्रित करते हैं गुरु द्वारा प्रदत्त भगवान नाम को सतत जपना चाहिए।

इस मौके पर स्वामी रामेश्वरानन्द, डॉक्टर संजीव मिश्रा, प्राचार्य डॉ राम बदन पांडेय, प्रधानाचार्य नीरज दुबे, कृष्ण दत्त मिश्रा, राम खिलाडी यादव्,श्याम जी दीक्षित, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, बृजेश शर्मा, सत्यदेव मिश्रा, अनुज, दिनेश पाठक, अंशु पाठक, पुष्पराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे, बृजेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129