200 बेड अस्पताल पर पहली बार बोले विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, राजनीति करने वालों पर साधा निशाना

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी में प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल को लेकर चल रही सियासत के बीच भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पहली बार बड़ा बयान देते हुए विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कहा कि “यह अस्पताल किसी एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे जिले के लोगों के लिए है। राजनीति विकास के लिए होनी चाहिए, न कि विकास को रोकने के लिए।”

 

विधायक ने कहा कि कुछ नेताओं को कई दिनों से राजनीति करने का मंच नहीं मिल रहा था, अब जब अस्पताल जैसे जनहित के मुद्दे पर बात हो रही है तो वे इस पर राजनीति करने में जुट गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद विधानसभा में रेवाड़ी में अस्पताल निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि”सरकार जहां फीजिबल हो, वहीं अस्पताल बनाए। ये लाइन नहीं खींचनी चाहिए कि अस्पताल हमारे ही क्षेत्र में बने। अस्पताल ऐसी जगह बने जहां से पूरे जिले के लोगों को सुविधा मिले।”

 

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव स्वयं अस्पताल के लिए उचित जमीन का निरीक्षण कर रही हैं और सरकार की मंशा बिल्कुल स्पष्ट है — लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना।

 

*रात्रि भोज पर उठे सवालों पर विधायक का जवाब:*

 

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निवास पर हुए रात्रि भोज को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे कयासों को भी विधायक ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि “क्या हम अपने नेता के घर रात्रि भोज पर नहीं जा सकते? राव इंद्रजीत सिंह और आरती सिंह राव हमारे क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हैं। रात्रि भोज में सिर्फ आपसी संवाद हुआ, कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। बेवजह बातें बनाई जा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129