मानवाधिकार सुरक्षा संगठन दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया

 

मोहित गुप्ता मण्डल संवादाता

 

हरदोई/शाहाबाद मे मानवाधिकार सुरक्षा संगठन- भारत के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष शोएब खान(सभासद)के आवास पर 10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तौसीफ खां और युवा जिला अध्यक्ष अवनीश अवस्थी जी के द्वारा पत्रकार बंधुओ, एवम मानवाधिकार के पदाधिकारीगण, और समाज में बेहतरीन कार्य कर रहे सोशल वर्कस को जिनमे टीचर,डॉक्टर,एडवोकेट,इंजीनियर, आदि लोगो को फूल माला पहनाकर एवम ट्रॉफी,मेडल, और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मंच की अध्यक्षता असद हुसैन खान के द्वारा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रवक्ता श्री सुधीर श्रीवास्तव जी द्वारा मानवाधिकारों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इंसान की पहचान उसके कर्मो से होती है, उसकी हैसियत से नहीं। यदि हम अपने पड़ोसी और रिश्तेदारों को उनका हक दे रहे हैं यही मानवाधिकार है। टी एम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री आसिफ अली खा द्वारा भी मानवाधिकार के महत्व को समझाया गया। वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश सक्सेना जी ने तथा इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किये। सभा को जिला अध्यक्ष तौसीफ खा नगर अध्यक्ष शोएब खा इत्यादि द्वारा भी संबोधित किया गया। इस मौके पर पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार अशरफ अली खा,अतुल मिश्रा, रिज़वान खाँ,लवी खाँ शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने के लिए यूनुस खा, असद हुसैन खाँ तथा समाज सेवा के लिए मुईद खाँ सभासद खेड़ा बीवीज़ई, साजिद खान सभासद दिलावरपुर, मुईद खाँ सभासद गिलज़ई, प्रदीप कुमार सभासद प्रतिनिधि खेड़ा ब्लॉयकोट तहसील महासचिव जुनैद खाँ (शीबू ), तहसील उपाध्यक्ष रीशु कश्यप, नगर उपाध्यक्ष सूरज सक्सेना व इस्माईल खाँ (शन्नू) तहसील उपाध्यक्ष फ़िरोज़ अहमद, एडवोकेट हसनैन वारसी, इमरान अंसारी, नदीम खाँ आदि को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संगठन से जुड़े नए पदाधिकारयों को उनका सर्टिफिकेट और आई डी कार्ड मुख्य अतिथि द्वारा सौंपा गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मो,कलीम साजिद खान, शाबान खान, शादाब खान आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129