राष्ट्रीय पत्रकार ललित अग्रवाल हिंदुस्तानी राष्ट्रीय मुख्य सचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर हुए मनोनीत

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ

अखिल भारतीय हिंदू परिषद परिवार को आगे बढ़ाना तथा हिंदुत्व और सनातन धर्म की सेवा ही अंतिम लक्ष्य

 

दिल्ली। जोधपुर राजस्थान के प्रखर पत्रकार कलम के सिपाही ललित अग्रवाल हिंदुस्तानी को “अखिल भारतीय हिंदू परिषद’ के संस्थापक योगीराज कुमार नाथ गुरुजी ने राष्ट्रीय मुख्य सचिव के पद पर मनोनीत करते हुए राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया है, तथा इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।यह जानकारी संगठन द्वारा जारी बयान में संगठन के प्रवक्ता द्वारा दिया गया । इस अवसर पर जारी बयान में ललित अग्रवाल हिंदुस्तानी ने और वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा ने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं संगठन मंत्री योगी राजकुमार नाथ गुरुजी सहित सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति अपना दायित्व और कर्तव्य का निर्वाह करते हुए संगठन की जिम्मेदारी का पूरा ख्याल रखेंगे के लिए संकल्प लिया !

अग्रवाल वर्तमान देश के हिंदूवादी संगठनों एवं धर्मगुरुओं से जुड़े हुए हैं और उनके साथ राष्ट्रीय स्तर पर वे सनातनी लोग हैं जो हिंदू राष्ट्र का सपना देखते हैं। उसे साकार करने की चाहत और दम रखते है। अग्रवाल आज इसी कड़ी में हिंदुत्व और सनातन धर्म की सेवा के लिए

अखिल भारतीय हिंदू परिषद परिवार का हिस्सा बने हैं इस अवसर पर ललित अग्रवाल ने कहा कि वो हिंदू समाज को एकता की कुंजी में पिरोते हुए जाति से अलग करें, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करें, हिंदू जनजागृति महा-अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, हिंदू मंदिर , मठों धार्मिक स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराएं, हिंदू समाज की सुरक्षा और संरक्षण जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे।

ललित अग्रवाल जोधपुर ने हिंदू राष्ट्र निर्माण का उद्घोष किया। उन्होंने वीर सावरकर के “राजनीति का हिंदुकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण”पर जोर देते हुए कहा कि

“हिंद की आजादी अधूरी है !के लिए हिंदू राष्ट्र जरूरी है” का संदेश और अखिल भारतीय हिंदू परिषद की एकजुटता को जन-जन सदस्यता अभियान के साथ पहुंचने का संकल्प लिया है !

आज हर्ष ओर उत्साह का मौका है कि ललित सनातन धर्म सेवा हेतु अखिल भारतीय हिंदू परिषद’ परिवार का हिस्सा बने है, इस अवसर मुकेश कुमार सोनी, देवी लाल बैरवा, रामस्वरूप जी,एवं नरेश , बलदेव बिश्नोई, घनश्याम परिहार, रुस्तम पाल सिंह चौहान, हरीश तत्वेदी ने कहा कि अग्रवाल हिंदू वीर योद्धा एवं धर्म रक्षक के रूप में सनातनी संगठनों में कार्यरत हैं !

राष्ट्रीय मुख्य सचिव अग्रवाल ने कहा कि आपके स्नेह प्रेम प्यार और विश्वास ने मुझे आप सबका ऋणी बना दिया है मैं संगठन के संस्थापक महंत योगी राजकुमार नाथ गुरु जी महाराज के विश्वास को इसी तरह बनाए रखूंगा।

इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र निर्माण में मनोज शर्मा पत्रकार एक ऐसा नाम है

जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है!इस सनातनी और वीर योद्धा ने हमेशा सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य किया है और इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय हिंदू महासभा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में आप सबके सामने नजर आ रहे हैं रहे हैं !

शर्मा ने आज अपनी नियुक्ति के दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा मानना है कि ईमानदारी, जीवित प्राणियों को चोट न पहुँचाना, पवित्रता, सद्भावना, दया, धैर्य, सहनशीलता, आत्म-संयम, उदारता और तप आदि जैसे गुणों का समावेश एक सच्चे सनातनी हिंदू धर्म रक्षक में होना अति आवश्यक है !!यह उनका धर्म सनातन के प्रति एक जुनून है, उनके हृदय में हिंदू राष्ट्र निर्माण और हिंदुत्व की रक्षा की ज्वाला धधक रही है जो आतंकवादियों और विद्यर्भियों से मुक्त मुल्क हिंदू राष्ट्र निर्माण हिंदुस्तान (भारत) के बनने के बाद ही है शांत होगी !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129