भाजपा सांसद अरुण सागर आवास कार्यालय पर फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

बरेली मोड़ स्थिति सदस्यता अभियान कैंप में पहुंचे सांसद अरुण सागर का पदाधिकारियों ने किया स्वागत, सांसद ने मिस्ड काल कराकर लोगों को पार्टी की दिलाई सदस्यता

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने साउथ स्थित आवास कार्यालय पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। दूर दूर से आए फरियादियों ने विद्युत विभाग, स्वास्थ विभाग, पुलिस महकमे और जमीन विवाद से जुड़े प्रार्थना पत्र दिए। सांसद ने गंभीरतापूर्वक प्रार्थना पत्रों को देखने के बाद संबधित अधिकारियों से फोन पर बात कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए है। उसके बाद सांसद ने बरेली मोड़ स्थित सदस्यता अभियान कैंप में पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सांसद ने टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल कराकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि प्रतिदिन आवास कार्यालय पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है, अधिकारियों से वार्ता कर उसका समाधान भी कराया जाता है। कई प्रार्थना पत्र मिले हैं। जिसमे अधिकारियों पर अंदेखी का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच कराकर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर फरियादी को न्याय मिले। उनकी सुनवाई संबंधित थाने और दफ्तरों में होना चाहिए। जो भी सरकार की मंशानुसार काम नही करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। वहीं उन्होंने कहा भारतीय किसान जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया है। शाहजहांपुर में लगातार कैंप लगाकर लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। मेरे द्वारा लगातार गांव से लेकर शहर में लगाए जा रहे कैंप में पहुंचकर लोगों को पार्टी की विशेषताओं से लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया जा रहा है। लोगों को जानकारी दी जा रही है कि जिनके पास टूटे घर थे जिनके पास घर नही थे। उनको सरकार ने प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सिर छुपाने के लिए पक्का आवास दिया। बुजुर्गों के लिए पेंशन जा रही है। किसानो के लिए किसान सम्मान निधी योजना शुरू की गई। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कैंप लगते ही लोग कैंप में आकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उनको टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काॅल कराकर पार्टी का हिस्सा बनाया जा रहा है। इस अभियान का आने वाले चुनाव में बहुत बड़ा लाभ होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129