अब आगरा में हर महीने लगाया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 

बनवारी लाल प्रभारी उत्तर प्रदेश

नवकल्याणम सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन एवं पुष्पांजलि अस्पताल आगरा के संयुक्त प्रयास से मंगल बुध विहार नगला पद्मा ग्वालियर रोड पर निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुष्पांजलि अस्पताल से आए डॉक्टर सतीश परिहार एवं डॉक्टर करिश्मा सिंह द्वारा कैंसर लक्षणों को जानकर एवं महिलाओं में आए दिन होने वाली समस्याओं के लिए निशुल्क परामर्श दिया गया और जांच में सहायता की गई।नवकल्याणम सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन से आए रजनीश कुमार एवं राहुल जुरैल जी ने मुख्यतः कैंसर, महिलाओं में होने वाली परेशानियों एवं आंखों से संबंधित मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण करवाया व उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस प्रकार के निशुल्क शिविर क्षेत्र की जनता के लिए लगाते रहेंगे एवं आने वाले कुछ दिनों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए की निशुल्क शिविर का घोषणा की गई। पूर्व राज्य मंत्री माननीय अजय शील गौतम, समाज सेवी ज्ञान रत्न सागर, हर्ष गौतम एवं समाज सेवी चंद्र सिंह गौतम जी के द्वारा शिविर को सफल बनाने में अथक प्रयास किए गए। अभिनव वर्मा, नीलम गुप्ता, विकास जैन एवं रीनू राणा ने सभी मरीजों की निशुल्क जांच करवाने एवं इलाज करवाने में सहायता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129