करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव ने किया अपना नामांकन 

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

 

इस बार करहल में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजयी होगा। जनता योगी जी के कार्यों से खुश है।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

 

मैनपुरी,25 अक्टूबर।

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव ने आज अपना नामांकन किया ।नामांकन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक चौहान, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, मंत्री अजीत पाल ,जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार करहल में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजयी होगा। जनता योगी जी के कार्यों से खुश है और अनुजेश वैसे ही सैफई परिवार के दामाद हैं तो करहल विधानसभा क्षेत्र की जनता मान्य पक्ष के अनुजेश यादव को विजयी बनायेगी । समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के अनुजेश यादव फूफा हैं।

इस दौरान अनुजेश की माँ व पूर्व विधायक उर्मिला यादव ने कहा कि योगी सरकार अच्छा कार्य कर रही है।अनुजेश यादव के व्यवहार से जनता उनसे जुड़ी है और धीरे -धीरे लोगों का समर्थन बढ़ता ही जायेगा। करहल पर सैफई परिवार का अधिक प्रभाव होने पर उन्होंने कहा कि करहल किसी की बपोदी नहीं है।केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अच्छे कामों से लोग प्रभावित हैं और जनता बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश को करहल से विधायक बनायेगी। नामांकन के बाद अनुजेश यादव ने कहा करहल से विधायक बने तो घिरोर विधानसभा का फिर से गठन करेंगे।

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अनुजेश यादव के नामांकन के समय उनकी माँ उर्मिला यादव का जनता से अनुजेश यादव को समर्थन करने की अपील करने से ही चुनाव रोमांचक स्थिति में आ गया है।घिरोर विधानसभा क्षेत्र परिसीमन के बाद करहल विधानसभा क्षेत्र में शामिल हो गया है,परन्तु उर्मिला यादव और भारोल परिवार का यँहा के मतदाताओं पर अच्छा-खासा प्रभाव है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129