गौतस्करों से मिलीभगत का आरोप लगने पर संजय जाट हिन्दू महासभा से पदमुक्त किए गए – ललित अग्रवाल

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट पर गौतस्करों से मिलीभगत का आरोप लगने पर संजय जाट और हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। दोनों पदाधिकारी अब किसी भी दायित्व पर हिन्दू महासभा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने दी।

ललित अग्रवाल ने आज जारी बयान में बताया कि कुछ समय से संजय जाट के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि उन्होंने गौतस्करों से प्रगाढ़ संबंध है और हिन्दू महासभा के की आड में गौतस्करों का सहयोग किया जा रहा है। हिन्दू महासभा ने इन आरोपों की अपने स्तर पर जांच करवाई तो बड़े ही चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।

ललित अग्रवाल ने चौंकाने वाले तथ्यों को उजागर करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा को संजय जाट की वार्ता का एक ऑडियो प्राप्त हुआ, जिसमें गौतस्करों से प्राप्त धन में हिस्सेदारी को लेकर संजय जाट बहस करते दृष्टिगत हो रहे हैं। अधिक छानबीन करने पर पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि हिस्सेदारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग में संजय जाट जेल जा चुके है और आजकल जमानत पर हैं।

ललित अग्रवाल ने कहा कि गौतस्करी और गौहत्या देश के लिए अभिशाप है। गौतस्करों और गौहत्यारों से संपर्क रखने वालों के लिए हिन्दू महासभा में कोई स्थान नहीं है। इस नीति का पालन करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और उनके माध्यम से हिन्दू युवक सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने वाले प्रताप सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया। ललित अग्रवाल ने कहा कि गौहत्यारों और गौतस्करों से संबंध रखने वाले हिन्दू सनातन धर्म के लिए जेहादियों और आतंकवादियों से भी अधिक घातक हैं। ऐसे तत्वों को हिन्दू महासभा के पदों से हटाना सनातन धर्म की रक्षा में आवश्यक हो गया था।

ललित अग्रवाल ने बताया कि संजय जाट के माध्यम से आगरा जिला कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को पद विहीन करने हेतु उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा पहले ही आगरा जिला कार्यकारिणी और हिन्दू महासभा से संबद्ध प्रकोष्ठों को भंग कर चुके हैं। हटाए गए पदाधिकारियों द्वारा उनके पदों से कार्य करने की स्थिति में उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत कर उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129