फर्रुखाबाद के सीओ यातायात का प्रयागराज में निधन।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

फर्रुखाबाद के सीओ यातायात जय सिंह परिहार का आज प्रयागराज में निधन हो गया। वह प्रयागराज कुम्भ मेले में ड्यूटी पर थे। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें 22 फ़रवरी को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था। जय सिंह परिहार मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे। वह वर्तमान समय में कानपुर के श्याम नगर में रह रहे थे। फर्रुखाबाद में उनकी तैनाती पहले सीओ कायमगंज के पद पर थी। इसके बाद सीओ यातायात की जिम्मेदारी दी गई।

आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129