राष्ट्रवाद 25 दिसंबर को मुरली मनोहर जोशी के आवास पर अटल जन्मोत्सव पर सुशासन दिवस मनाएगी – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

नई दिल्ली, राष्ट्रवाद सम्पूर्ण भारत नामक संगठन 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस ” के रूप में मनाने जा रही है।राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रवाद के पदाधिकारी पूरे देश में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर भारत के विकास में वाजपेई जी के योगदान पर चर्चा कर उनके अखंड राष्ट्रवादी भारत के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प लेंगे। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी के आवास पर आयोजित किया जा रहा है। 90 वर्षीय वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी कार्यक्रम के मार्गदर्शन की भूमिका में मुख्य अतिथि होंगे। अनेक सांसदों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतेश चौधरी स्वयं ।

कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रवाद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी भी शामिल होकर अटल जी पर अपने संस्मरण साझा करेंगे। उनके साथ महासभा के अन्य कई राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी भी सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में राष्ट्रवाद के पदाधिकारियों के साथ अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना की अद्भुत मिसाल रहा है। ऐसे महामानव का जन्मदिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए राष्ट्रवाद संगठन बधाई का पात्र है। अटल जी के जीवन संदेश को जन जन तक पहुंचाना राष्ट्र हित में होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129