फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक (24 कि मी०) फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य शुरू।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक 24 किलोमीटर लंबी फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित कीमत 120 करोड़ रुपए है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने फतेहगढ़ छोटी जेल चौराहे से सर्वे का कार्य शुरू किया है। दीवारों और पेड़ों पर लाल रंग के निशान लगाए जा रहे है। खेतों ने चूना डालकर चिन्हित किया जा रहा है। फतेहगढ़ से नगला दाऊद के सामने मंडी तक करीब 160 पेड़ों को चिन्हित किया गया। इन पेड़ो को सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाया जाएगा। यह मार्ग कन्नौज, कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष द्विवेदी ने सर्वे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस कमेटी में अधिशाषी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी और डीएफओ शामिल है। बाईपास सहित इस फोरलेन की कुल लंबाई लगभग 24 किलोमीटर होगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129