मकर संक्रांति पर रेवाड़ी में भक्ति, आस्था और स्वच्छता का संगम: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में 51 कुंडीय महायज्ञ संपन्न

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की ओर से स्थानीय नई अनाज मंडी में भव्य 51 कुंडीय यज्ञ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में विधायक लक्ष्मण यादव अपने पूरे परिवार सहित शामिल हुए, वहीं क्षेत्र के 51 जोड़ों ने यज्ञ में आहुति डालकर सर्वमंगल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शहर में लगातार 64 सप्ताह से स्वच्छता अभियान चला रही आई लव रेवाड़ी टीम, गणमान्य नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों, गुरुकुल घासेड़ा के वैदाचार्यों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पूरे अनाज मंडी परिसर में मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित यह सातवां 51 कुंडीय हवन पूर्ण आस्था, वैदिक विधि और शास्त्रोक्त मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती सविता यादव एवं पुत्र एडवोकेट निशांत यादव भी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने विधायक का पगड़ी और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में भजन प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि यह उनका लगातार सातवां 51 कुंडीय यज्ञ है और आज एकादशी का पावन दिन भी है। इस पुण्य अवसर पर यज्ञ में आहुति डालकर समस्त नगर व जिला वासियों के मंगल और रेवाड़ी के निरंतर विकास के लिए परमात्मा से आशीर्वाद लिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। एक ओर आई लव रेवाड़ी टीम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, वहीं महायज्ञ के माध्यम से वातावरण में शुद्ध वायु का संचार हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हवन उपरांत श्रद्धालुओं ने दाल-बाटी-चूरमा एवं खीर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुरुकुल घासेड़ा के गुरुजनों और शिष्यों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129