पीतल नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का अनोखा प्रयास

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

*रेवाड़ी* पीतल नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा रेवाड़ी से गंदगी का टैग हटाने को लेकर कृतसंकल्प रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव आज स्वयं हाथ में झाडू लेकर सडक़ों पर उतर आए। उनकी अगुवाई में रेवाड़ी में चलाए जाने वाले मेगा स्वच्छता अभियान का आगाज सर्कुलर रोड़ से किया गया। शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सफाई योद्धाओं के साथ चार अलग-अलग टीमों ने रेवाड़ी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड़ को नीट एंड क्लीन बना दिया। इस दौरान विधायक ने आमजन से भी इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

स्थानीय अंबेडकर चौक से प्रारंभ हुए स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने स्वयं हाथों में झाडू लेकर सर्कुलर रोड़ पर सफाई अभियान चलाया। शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ‘आई लव रेवाड़ी’ की थीम पर शुरु किए गए इस अभियान के तहत कचरे व गंदगी को साफ करने के साथ-साथ एकत्रित किए गए कचरे को एकत्रित कर रेहडिय़ों में डालकर डंपिंग स्थल पर पहुंचाया गया। सफाई अभियान के दौरान रेवाड़ी विधायक ने सर्कुलर रोड़ का निरीक्षण करते हुए आमजन से स्वच्छा के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को समझने का आह्वान भी किया। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले कचरे के अस्थाई प्वाइंट, शौचालयों की साफ-सफाई, अतिक्रमण, नालों की सफाई, फुटपाथ से सटे अवैध कब्जों तथा मिट्टी आदि को तुरंत प्रभाव से हटाने तथा सब्जी मंडी की रेहडिय़ों को मंडी के अंदर निर्धारित स्थल पर खड़ा किए जाने संबंधी मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी दिए। विधायक ने राव तुलाराम पार्क में पहुंचकर सफाई-व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा पार्क के बाहर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के आदेश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव, नप ईओ संदीप मलिक, सीएसआई सुधीर कुमार, समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता, ब्रहमप्रकाश भारद्वाज समेत अनेकों संगठनों के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी पर जो गंदगी का टैग लगा हुआ है, उसे समाप्त किए जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से शहर के सर्कुलर रोड़ से मेगा सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह सफाई अभियान हर माह के अंतिम रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाएगा। विधायक ने कहा कि आज स्वच्छता तो सभी चाहते हैं, लेकिन सफाई करना तथा अपनी जिम्मेवारियों को निभाना नहीं चाहता। इसलिए आज शहर के विभिन्न संगठनों तथा उन्होंने स्वयं सडक़ों पर उतरकर झाडू थामी है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी का एहसास हो। उन्होंने जनता से इस अभियान से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश स्वच्छा की मुहीम से जुड़ा है। रेवाड़ी पर लगे गंदगी के टैग को हटाने के लिए वे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129