सेल्समैन पर हमला कर नकदी व शराब की बोतले ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना खोल पुलिस गांव नान्धा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन पर हमला कर नकदी व शराब ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव नान्धा निवासी सागर उर्फ गोलू, विकाश व विकाश उर्फ विक्की चावड़ा के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव ब्राह्मणवास निवासी विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बतलाया था कि उसका गांव नान्धा में शराब का ठेका है। जिस पर उसने मनीष निवासी गांव तरावडी यूपी को बतौर सेल्समैन लगा रखा है। गत 4/5 अगस्त की रात को कुछ लडके उसके ठेके पर आए और उसके सेल्समैन मनीष पर पत्थरो से हमला कर दिया। जिनमे दो लडको ने अपने मुहं पर नकाब बांध रखा था। जो सभी आरोपी उसके सेल्समैन मनीष को जान से मारने की धमकी देकर ठेके से नकदी व शराब की बोतले उठा कर ले गए है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में तीन एक आरोपी गांव नान्धा निवासी सागर उर्फ गोलू, विकाश व विकाश उर्फ विक्की चावड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129