एस०बी०एस० जोवियल चाईल्ड माध्यमिक विद्यालय में ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका यादव ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

शहर के आदर्श नगर स्थित एस० बी० एस०जोवियल चाईल्ड माध्यमिक विद्यालय में नगर परिषद रेवाड़ी की स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका यादव ने स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्रियंका यादव ने कहा स्वच्छता अभियान केवल किसी विभाग या एंबेसडर का नहीं बल्कि हर शहरवासी का है। सड़क पर कचरा ना फैंकने तथा शहर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की और कहा कि यह शहर हम सबका है और इसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सबकी होनी चाहिए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें सहभागी बनें।

मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 शुरू हो चुका है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए आमजन भी सहयोग करे। कचरा गाडी में ही डालें। और अपने आसपास के जगहों को साफ रखें। नगर पार्षद अधिवक्ता कुसुमलता पनवाल ने स्वच्छता का महत्व विषय पर प्रकाश डाला तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय निदेशक देवेन्द्र यादव ने बच्चों को ये संदेश अपने दैनिक जीवन में ग्रहण करने की अपील करते हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन चुन्नीलाल यादव, निदेशक देवेंद्र यादव, प्रधानाचार्य आशा यादव, मीना यादव, सपना अरनेजा,परवीन, खिन्नू,अल्पा शर्मा, निशा, मंजू, उषा,कोमल, पूजा, चंचल, सुमन, तन्नू,ज्योति सैनी,प्रीति,अर्चना ,ज्योति यादव ,अनुराग, सुरेश, सचिन,ज्योति शर्मा, गीता, नीलिमा,सुमन,सीमा,वर्षा आदि अध्यापक और अध्यापिकाएं एवं दीपक, सतबीर, मीना,माया, मीरा आदि गैर शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129