हुंडालखेल की फ्रेंडस कॉलोनी वाली गली बनी वृन्दावन की कुंज गली

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मेरी भरी मटकिया लै गयो री

आज हुंडालखेल की फ्रेंडस कॉलोनी वाली गली बनी वृन्दावन की कुंज गली । प्रातः काल में ही मोहित मार्ट की स्वामिनी श्रीमती रेशमा कौशल के परिजन कृष्णानगर कॉलोनी के श्रीकृष्णा मन्दिर गए जहां से श्रीलड्डू गोपाल व राधा जी के सिंहासन को गाजे बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए अपने हुंडालखेल की फ्रेंडस कॉलोनी स्थित अपने निज आवास पर लेकर आये और प्रभातफेरी का दिव्य भव्य स्वागत किया ।

उसके पश्चात श्री राधानाम संकीर्तन मण्डल के सदस्यों द्वारा सुन्दर सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई । कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्री गणेश जी की वन्दना करने के बाद कोई जाये जो वृन्दावन,मेरा पैगाम ले जाना,मैं खुद तो जा नहीं पाऊँ, मेरा प्रणाम ले जाना भजन गाया फिर गौरव अरोरा ने नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है,बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है भजन गाया और अनिल कक्कड़ ने मैं तेरी मैं तेरी वे कान्हा मैं तेरी हुण आ मेरे प्रीतम मैं तेरी हुण आ मिल सजना मैं तेरी भजन सुनाया उसके बाद रविंद्र मिश्रा ने बस इतनी तमन्ना है घनश्याम तुझे देखूं भजन गाया और शिवांश गुप्ता ने मनमोहन तुझे रिझाऊं तुझे नित नए लाड़ लडाऊं भजन सुनाया और देवेन्द्र खुराना ने दिल कैसे तुझको पाये, करूँ कौन सा यतन मैं,रग रग में तूँ समायेंं भजन सुनाया तथा अंकित सचदेव ने केशव माधवा, हे कृष्ण मधुसूदना भजन गाया और मस्ती बिखेरी फिर नवीन सचदेव ने दिल खो गया दिल खो गया,बांके बिहारी श्री वृन्दावन में,हाय मेरा दिल खो गया भजन सुनाया जिस पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो रे,लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने भण्डारा प्रसाद छका । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट विजय सक्सेना,शिल्पी गुप्ता महानगर जिलाध्यक्ष व युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव के द्वारा रेशमा कौशल के परिवार को प्रदान की गई ।मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल बुधवार की प्रभातफेरी का आयोजन संजय टण्डन के परिवार द्वारा श्रीकृष्णा मंदिर पर किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में सौम्या-अभिषेक कौशल,स्वाति – मोहित कौशल,महेंद्र कौशल, गौरव कौशल तथा कई रिश्तेदार एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी के सदस्य एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129