सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक डा. कृष्ण कुमार ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं व नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बावल रेस्ट हाउस में सफाई की। विधायक ने बावल शहर को सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बावल रेस्ट हाउस में पौधारोपण भी किया। इस मुहिम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के नागरिक और अनेक संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज बावल में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सडक़ों व कॉलोनियों की सफाई पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाना है। विधायक ने कहा कि सफाई अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सफाई और जागरूकता से लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ एक दिन या कुछ घंटों का अभियान नहीं है, सफाई निरंतर चलने वाला कार्य है। हम खुद ही रोज कूड़ा करते हैं तो हमें रोज ही सफाई करनी होगी। इस अभियान के तहत लोगों का स्वच्छता से जुड़ने की शपथ दिलवाई जा रही है साथ ही शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक गतिविधियां आयोजित कर लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित करते हुए सफाई अभियान में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमें समर्पण के नाते एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता के लिए काम करना होगा।

 

*जीएसटी की घटाई गई दरों से देश के विकास को मिलेगी ओर गति-डा. कृष्ण कुमार*

इसके उपरांत विधायक बावल डा.कृष्ण कुमार ने रेस्ट हाउस बावल में जीएसटी अधिकारियों व बावल के व्यापारियों के साथ जीएसटी उत्सव के संबंध में बैठक ली। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी.एस.टी बचत उत्सव के तहत जीएसटी में सुधार किया गया है, जिससे देश के विकास को ओर गति मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि केंद्र सरकार की घटाई गई दरों के आधार पर ही ग्राहकों को सस्ते दर पर वस्तुएं दी जाए। ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुएं अब और सस्ती हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, टू-व्हीलर, ईवी और आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी हुई है। आम आदमी को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की खरीद में लाभ होगा। स्वदेशी उत्पादों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। कारोबारियों की सुगमता, उपभोक्ताओं को सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस जीएसटी बचत से अब गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिला, व्यापारी और उपभोक्ता हर वर्ग को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर एसडीएम बावल मनोज कुमार, ईटीओ नरेश चौधरी, एईटीओ युधवीर सहित नगर पार्षद मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129