आज से 13 केंद्रों पर 3912 परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। शुक्रवार से जिले के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीम रामजी मिश्र के आदेश पर बुधवार को मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी, डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय करहल रोड मैनपुरी, श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी और श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है

 

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेट ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।

 

खुफिया विभाग हुआ सक्रिय

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। रेवले स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही शहर के होटलों पर आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

चार सचल दल किए निर्धारित

पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए चार सचलदल शिक्षा विभाग की ओर से भी गठित किए गए हैं। प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा, डीआईओएस सतीश कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल इन सचल दलों का नेतृत्व करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129