7 मई से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना, DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अपील—“जन-जन जुड़ें, सही आंकड़े दें” 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आम जनमानस से अपील करते हुए सभी नागरिकों से स्व-गणना (Self Enumeration) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

 

उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक पूरा किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मकान सूचीकरण से पहले 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान नागरिक स्वयं वेब पोर्टल

https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और परिवार का कोई भी सदस्य मात्र 15 से 20 मिनट में यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है। स्व-गणना पूरी होने के बाद एक SE ID प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना और प्रगणक के साथ साझा करना आवश्यक होगा।

 

DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभागों, शिक्षण संस्थानों और संगठनों के कर्मचारियों के लिए भी स्व-गणना अनिवार्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

उन्होंने कहा, “जनगणना से जन कल्याण की अवधारणा को साकार करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सही जानकारी से ही बेहतर योजनाएं बनती हैं।”

 

अंत में जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से निर्धारित तिथियों के भीतर स्व-गणना कर जनहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129