नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िले मे चिन्हित किये गये निरक्षरों को वालीयंटर द्वारा साक्षर बनाने का प्रयास किया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िले मे चिन्हित किये गये निरक्षरों को वालीयंटर द्वारा साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है आज नगर सहित पूरे ज़िले मे नवीन साक्षरों की परीक्षा हुई नगर के रोटी गोदाम मे 50 साक्षरों ने इस परीक्षा मे प्रतिभाग किया इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिव्या गुप्ता ने निरीक्षण किया निरीक्षण के समय दिव्या गुप्ता परीक्षा दें रहे सभी साक्षरों से वार्ता की और शिक्षा के महत्व को समझायाउन्होंने बताया कि शिक्षा के बिना मानव अधूरा है शिक्षा ही एक ज्योति है जो हमारे अंधकारमय जीवन मे प्रकाश ला सकती है शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार को शिक्षित बना सकता है खंड शिक्षा अधिकारी श्री नगेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर मे साक्षरता परीक्षा के लिए तीन केंद्र कम्पॉज़िट विधालय रोटी गोदाम, किला व जंगला बनाये थे जिनमे नगर के समस्त शिक्षकों, वालीयंट्रो द्वारा चिन्हित निक्षरों को साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा दिलाई गयी कम्पॉज़िट विधालय रोटी गोदाम के प्रधानाध्यापक सर इमरान सईद खां ने बताया कि नगर मे 6 पुरुष व 78 महिला कुल 84 साक्षरों ने परीक्षा दी साक्षरता परीक्षा सम्पन्न कराने मे नगर प्रभारी श्री इंद्रजीत सक्सेना ने बताया ज़िले के 396 विद्यालयों मे लगभग 2000 से अधिक नव साक्षरों ने परीक्षा मे भाग लिया जिसमे 709 पुरुष व 1283 महिला शामिल हुई, परीक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने मे ज़िले के एस आर जी, ए आर पी, खंड शिक्षा अधिकारी एंव शिक्षक जया सक्सेना, आदिल आदि का सहयोग रहा.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129