NHM कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मुंडन करवाकर किया अपना रोष प्रकट

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

NHM कर्मचारियों की हड़ताल आज पूरे हरियाणा प्रदेश में अठारहवें दिन में प्रवेश कर गई है। NHM कर्मचारी संघ साझा मोर्चा के कर्मचारी गत छब्बीस जुलाई से लगातार हड़ताल पर धरने प्रदर्शन कर रहे है। हरियाणा सरकार से NHM कर्मचारियों की मांगे अभी तक निरंतर जारी है। सरकार ने कर्मचारियों की मांगो पर कोई सुनवाई नही की है। NHM कर्मचारियों ने आगे की रणनीति बनाते हुए कहा है की अगर यह गूंगी बहरी सरकार उनकी सुनवाई नही करेगी तो आंदोलन को उग्र करने की कवायद शुरु कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है की अगर सरकार ने NHM कर्मचारियों की तरफ ध्यान नही दिया तो आमरण अनशन व भूख हड़ताल करने को विवश हो जाएंगे। अभी आगामी दो महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। पूरे हरियाणा प्रदेश में अठारह हजार NHM के कर्मचारी है। अगर सरकार उनकी तरफ कोई सुनवाई नही करेगी तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। समस्त हरियाणा के NHM कर्मचारियों ने पहले दो योजनाओं में सरकार पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार बनाई थी। लेकिन अब अगर यह सरकार हमारी सुनवाई नही करेगी तो इस बार यह सरकार हरियाणा में अपनी सरकार नही बना पायेगी। हरियाणा के NHM कर्मचारियों में बहुत ही ज्यादा रोष पैदा हो चुका है।

जिस कारण आज उसी कड़ी में NHM कर्मचारियों ने राज्य प्रधान विशाल धनखड़ की अगुवाई में आज हरियाणा सरकार को मृत बताकर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सिर का मुंडन करवाया एवं महिला कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विलाप करके अपना रोष प्रकट किया। रेवाड़ी में चल रहे धरना स्थल पर आज NHM के पांच कर्मचारियों ने अपने सिर का मुंडन करवाया है। सिर का मुंडन करवाने वाले कर्मचारियों में हरिश चंदर व दिनेश रोहिल्ला एम्बुलेंस ड्राइवर, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरावड़ा से योगाचार्य डॉ राकेश व फार्मासिस्ट कपिल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संगवाडी से सूचना सहायक संदीप कुमार ने मुंडन करवाया। मुंडन करवाने वाले पुरुष कर्मचारियों ने बताया की सरकार के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है की सरकार के इस तानाशाही हठ के आगे कर्मचारीयों ने इसके मरने उपरांत किए जाने वाले मुंडन का कार्यक्रम किया था। अभी सरकार व कर्मचारियों के बीच किसी भी तरह की वार्ता नही हो पाई है। राज्य कार्यकारिणी ने बताया की मणिपुर में भी यही भाजपा की सरकार है। वहाँ पर NHM कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है। लेकिन हरियाणा में ही सरकार अपने अड़ियल व्यवहार पर अड़ी हुई है। जिसका खामियजा सरकार को कर्मचारी आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे। आज इस मुंडन के कार्यक्रम पर राज्य प्रधान विशाल धनखड़, उप प्रधान संतोष यादव व महासचिव श्याम लाल व समस्त जिला रेवाड़ी के NHM कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129