अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, नगर युवा प्रकोष्ठ ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, नगर युवा प्रकोष्ठ ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाने की शुरुआत आज सोमवार को नगर के छप्पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे आगनवाड़ी केंद्र पर पाठ्य सामग्री वितरण के साथ हुई।

कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष एड.राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है , हर अविभावक बच्चो को शिक्षित बनाने के लिए उन्हें स्कूल भेजे।बच्चे शिक्षित होकर देश,प्रदेश,जिले और अपने माता पिता का नाम रोशन करेगे।

नगर युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष एड. अमित जौहरी ने बताया कि कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की टीम ने सरकारी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले जरूरमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है।अमित जौहरी ने बताया ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नगर युवा प्रकोष्ठ के कानूनी सलाहकार मंत्री एड.आयुष मुवार ने कहा कि नगर की टीम समाज हित में होने वाले प्रत्येक कार्य को यूंही निष्ठा और कर्तव्य से करती रहेगी।

नगर युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष निखिल कुदेशिया एड.ने बताया कि समाज की कुरूतियो से लड़ने के लिए शिक्षा ही एक महत्वपूर्ण हथियार है।

इस अवसर पर एड.कन्हैया कुलश्रेष्ठ ,शिवम सक्सेना शिवा, एड विकास कुलश्रेष्ठ ,रजत सक्सेना, एड.मृदुल रायजादा,अंशुल कुलश्रेष्ठ,अपूर्व जौहरी,अमित सैनी आगनवाड़ी ममता और उषा मिश्रा भी मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129