जिला समन्वयक अश्वनी जैन ने किया नवागत डीआईओएस का अभिनंदन

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद :- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सिविल लाइन दबरई में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक एवं श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार का अभिनन्दन पट्टिका पहनाकर, बुके एवं अभिनन्दन पत्र भेंट करके सम्मानित किया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार जी ने जनपद फिरोजाबाद से पूर्व कई जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में एवं वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा की भूमिका में कई सराहनीय कार्य किए गए हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक, सरल हृदयी, सामाजिक, कर्तव्यनिष्ठ एवं कार्यशैली उत्कृष्ट है। उनके जनपद में पदभार ग्रहण करने पर जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं छत्र छाया में विद्यार्थियों के मध्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करने के लिए आतुर है।

डीआईओएस धीरेन्द्र कुमार ने जिला समन्वयक को जनपद में विज्ञान की गतिविधियों जिनमें इन्सपायर अवार्ड योजना, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान संगोष्ठी आदि के लिए निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर कौशलेन्द्र मिश्रा, सोनवीर सिंह राठौर, नरोत्तम सिंह, दीप चन्द्र, देवेन्द्र सिंह, महीपाल सिंह , अशोक उपाध्याय, मुकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129