बाइक और मोपेड की भिड़ंत में मोपेड सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ब्यूरो चीफ- मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी 

मैनपुरी भोगांव थाना क्षेत्र में बाइक और मोपेड की टक्कर में मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जानकारी मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई। बताया गया मृतक 108 एम्बुलेंस पर तैनात था बीती रात घर से ड्यूटी करने के लिए मोपेड पर सवार होकर मैनपुरी आ रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया है।और पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

भोगांव थाना क्षेत्र में बीती रात राजपूत पेट्रोल पंप के समीप बाइक और मोपेड में टक्कर हुई। इस हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर भागोली निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र बृजराज सिंह 108 एंबुलेंस पर कर्मचारी था। शनिवार की रात युवक अपने गांव से मोपेड पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह राजपूत पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोपेड में टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही थाना क्षेत्र की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया और पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि बाइक सवार युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129