विभागों द्वारा आपसी तालमेल से किया जा रहा समस्याओं का समाधान : डीसी

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

डीसी अभिषेक मीणा नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर दिखे संजीदा

 

*रेवाड़ी, 2 अगस्त*

हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर के रूप में नई पहल की शुरूआत की है। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से जिला में ‘समाधान शिविर’ लगाकर लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा रेवाड़ी जिला के डीसी का कार्यभार संभालते ही नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति संजीदा दिखाई दिए। उन्होंने शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गई। डीसी ने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त कई समस्याओं का तत्परता से समाधान करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाई। समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा के साथ एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, सीटीएम लोकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

*शिकायतकर्ता से फोन पर लिया जा रहा है फीडबैक : डीसी*

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का निदान करना प्रशासन का दायित्व है और सभी नैतिकता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा की समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों के निवारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक भी लिया जाए ताकि वास्तविक रूप से उसकी शिकायत का समाधान हुआ है अथवा नहीं इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सही रिपोर्ट ही पोर्टल पर अपलोड की जाए।

*सिंगल प्लेटफार्म पर समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व :*

डीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं के निदान के लिए एक सिंगल प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किए जाए ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनको एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के पास न आना पड़े।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129