रेवाड़ी के 2801 प्रजापति परिवारों को मिलेगा पुश्तैनी व्यवसाय का संबल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री व सरकार का जताया आभार

 

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा रेवाड़ी जिले के 67 गांवों के 2801 प्रजापति समाज के परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए आरक्षित भूमि का पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। यह प्रमाण पत्र जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा वितरित किए गए।

 

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से सरकार ने अंत्योदय के नारे को साकार करते हुए पिछड़े वर्ग को पुनः सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हमारी पुरानी परंपराएं जीवंत रहें और प्रजापति समाज को मिट्टी उपलब्ध कराने की इस योजना से उनकी पारंपरिक कला को नई पहचान मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें पंचायत भूमि में से पांच एकड़ तक जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने पुश्तैनी व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। साथ ही, सरकार ने मिट्टी कला बोर्ड का गठन कर कलात्मक वस्तुएं बनाने वालों को प्रोत्साहन देने का भी कदम उठाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129