सावन के द्वितीय सोमवार को बरनाहल के प्रमुख व्यवसायी ने साधु संतों को अंग वस्त्र भेंट किए

पुष्पराज चौहान क्राइम रिपोर्टर बरनाहल मैनपुरी

 

(मैनपुरी)।बरनाहल। जनपद के बरनाहल में सावन के द्वितीय सोमवार पर शिव शक्ति धाम पर कस्बे के प्रमुख व्यवसायी व परिजनों ने साधु संतों को अंग वस्त्र भेंट किए।

क्षेत्र के वहसी स्थिति शिव शक्ति धाम मंदिर पर सावन के द्वितीय सोमवार पर कस्बे के प्रमुख व्यवसायी ओंमकार नाथ अग्रवाल और मोनू अग्रवाल उनके परिजनों ने मंदिर पर सभी साधु संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कांवड़ियों को फल वितरित किए। व्यवसायी मोनू अग्रवाल ने कहा कि साधु संतों की सेवा सबसे पुनीतम सेवा मानी गई है।

कल्याण के भाव सभी में होने चाहिए। अच्छे विचार को धारण करने से मनुष्य सुखमय जीवन व्यतीत करता है। परमात्मा की भक्ति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है। ईश्वर भक्ति से परम तत्व की प्राप्ति होती है। साधु संतों की सेवा से शरीर शुद्ध व आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साधु संतों के सत्संग के प्रभाव से मन को शांति प्राप्त होती है। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, डॉक्टर वेदभान , मुकेश अग्रवाल, सुनील मिश्रा, संजीव मिश्रा, अनी यादव, आदि।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129