हरियाणा निकाय चुनावों में RLD का ऐलान – उतारेंगे अपने चेयरमैन उम्मीदवार, सत्ता में सीधी एंट्री : अंकुर दीक्षित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। राष्ट्रीय लोकदल हरियाणा के महासचिव अंकुर दीक्षित ने हरियाणा निकाय चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अब केवल समर्थन की राजनीति नहीं करेगी, बल्कि सीधे तौर पर सत्ता में भागीदारी निभाएगी।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सहयोगी है और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह केंद्र सरकार में मंत्री हैं। अब उसी ताकत और विश्वास के साथ राष्ट्रीय लोकदल हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों में चेयरमैन पद के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

 

 

अंकुर दीक्षित ने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी एक या दो नहीं, बल्कि निर्णायक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई केवल जीत की नहीं, बल्कि हरियाणा की जनता को मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह स्थानीय नेतृत्व देने की लड़ाई होगी।

 

 

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ रणनीतिक चर्चा के बाद जल्द ही किया जाएगा और इसके बाद हरियाणा की राजनीति में राष्ट्रीय लोकदल की सक्रिय और निर्णायक भूमिका साफ नजर आएगी।

 

 

अंकुर दीक्षित ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव हरियाणा की राजनीति की दिशा तय करेंगे और राष्ट्रीय लोकदल इस चुनाव में किंगमेकर नहीं, बल्कि गेमचेंजर की भूमिका में होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129