सांप के डसने से किसान की मौत,खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गया था, आगरा ले जाते समय हुई मौत

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद – बारिश शुरू होने के साथ ही खेतों में जहरीले कीड़े भी बाहर आने लगे हैं। थाना फरिहा क्षेत्र में खेत से पशुओं के लिए चारा काटने गए एक युवा किसान को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवा किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव खोखटी निवासी 22 वर्षीय योगराज पुत्र रहीशपाल सिंह खेत पर हरा चारा काटने के लिए गया था। जहां चारा काटते समय जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे एटा के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पशुओं के लिए प्रतिदिन की भांति चारा काटने के लिए गया था। जहां चारा काटते समय उसको सांप ने डस लिया था। आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि सांप के डसने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129