ताजमहल पर पाकिस्तान के अटैक का फर्जी वीडियो,गुम्बद से उठ रही आग की लपटें

निर्भय यादव मथुरा

 

ताजमहल पर पाकिस्तान के अटैक का फर्जी वीडियो रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। इसमें ताजमहल के मुख्य गुंबद से आग की लपटे उठती हुई दिखाई दे रही है फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। इसका पता चलते ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई। जांच में पता चला की वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई से बनाया गया है। इसके बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस अब वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान कर रही है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद साजिद नाम के युवक की इंस्टाग्राम आईडी से यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो की टैगलाइन में लिखा है ताजमहल ऑन फायर, पाकिस्तान ने किया हमला।

 

*डीसीपी बोले- वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगे–* डीसीपी सोनम कुमार का बयान सोशल मीडिया पर यह भ्रामक वीडियो पाकिस्तान ने ताजमहल पर हमला किया लिखकर पोस्ट किया जा रहा है। आगरा पुलिस यह स्पष्ट करती है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो फेक और भ्रामक है। जो यूजर्स इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। उन पर कार्यवाही की जाएगी। कृपया इस तरह के पोस्ट शेयर ना करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129