प्रियंका गांधी संगठन ने चरण सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया, रेवाड़ी में हुआ कार्यालय उद्घाटन

राकेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। जिले के गांव खेड़ामुरार निवासी समाजसेवी चरण सिंह को प्रियंका गांधी संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर शहर के महर्षि वाल्मिकी चौक स्थित ढिल्लो आवास पर उनके कार्यालय का उद्घाटन, अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के एससी विंग के प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

 

मुख्य अतिथि भरत सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी संगठन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा – “चरण सिंह जैसे मिलनसार व कर्मठ युवा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देगा।”

 

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला टीम गठित की जाएगी तथा गांव-गांव व वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि “जो कार्यकर्ता पार्टी से खफा हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक वापस जोड़ा जाएगा।”

 

उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात से जनता में काफी रोष है और कांग्रेस को इससे मजबूती मिल रही है।

 

समारोह में रणधीर सिंह प्राणपुरा, राजेंद्र सिंह, मीर सिंह शाहपुरा, राज सिंह ढिल्लो, शशि देवी, राजबाला देवी, काजल कुमारी, हरिकिशन, कृष्ण कमल, राजेंद्र थानेदार, महेंद्र सिंह, मुरारीलाल, भगवान सिंह सैक्ट्री तिहाड़ा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129