सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा आज

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राव तुलाराम स्टेडियम से पदयात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

 

*-लघु सचिवालय तक निकाले जाने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे युवा*

 

रेवाड़ी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 23 नवंबर को राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेवाड़ी में पदयात्रा निकाली जाएगी। राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होने वाले यूनिटी मार्च को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली पदयात्रा में सभी वर्गो के लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विशेष रूप से युवा बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। यह पदयात्रा जन भागीदार के साथ भव्य होगी और लोगों में राष्ट्र एकता की भावना को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि इस यूनिटी मार्च की शुरुआत प्रात: 11 बजे राव तुलाराम स्टेडियम से होगी जिसका समापन लघु सचिवालय में किया जाएगा।

 

डीसी ने जिला के युवाओं से आग्रह किया कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद करने और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस यूनिटी मार्च में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129