दो साल से लापता किशोर को पुलिस ने किया बरामद, घर वापसी पर परिवार में छाई खुशियां

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 24 मार्च, किशनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले दो वर्षों से लापता एक नाबालिग किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। घर से नाराज होकर निकले बालक की वापसी से उसके परिजनों के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान लौटी है और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितायन निवासी अंशुल कठेरिया उम्र 14 वर्ष मई 2024 में अपने पिता हरविलास कठेरिया की डांट से क्षुब्ध होकर घर से कहीं चला गया था। इस संबंध में उसकी माता रूमा देवी ने 10 मई 2024 को थाना किशनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर किशोर की तलाश शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा/अपहृतों की बरामदगी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी भोगांव के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के अथक प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 24 मार्च 2026 को अब 16 वर्षीय हो चुके अंशुल को सकुशल ढूंढ निकाला गया।

किशोर की बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उप-निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी रूबी और कांस्टेबल सोनू भारद्वाज शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि बालक के मिलने की सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंचे, जहाँ अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित देख उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। वर्तमान में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129