जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए जागृति ग्रुप फाउंडेशन ने की मदद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जागृति ग्रुप फाउंडेशन ने सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर एवं जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया। कन्या का विवाह 10 मई को निर्धारित है। कन्या के माता-पिता नहीं हैं तथा उसकी दादी भिक्षा मांगकर जीवन यापन करती हैं। वर्तमान में वे सिंधौली क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां आश्रित हैं।

##ऐसी विषम परिस्थितियों को देखते हुए जागृति ग्रुप फाउंडेशन की सदस्यों ने संवेदनशीलता एवं मानवता का परिचय देते हुए आपसी सहयोग से एकत्रित धनराशि का उपयोग कन्या के विवाह हेतु किया। समूह द्वारा कन्या को बर्तन, वस्त्र, घरेलू उपयोग का सामान तथा आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे विवाह की तैयारियों में काफी सहयोग मिला।

##इस अवसर पर ग्रुप एडमिन उषा मिश्रा, निधि बहल, रेनू चड्ढा, रचना चिनारिया, रिद्धि बहल, प्रज्ञा पाठक, संतोष यादव, विनंती देवा, सीमा सिंह, रजनी बहल, वंदना पांडे, अवतार कौर, प्रीति, मीना शुक्ला एवं सीमा कपूर,सविता चांद बहल सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129