राजपूत महापंचायत ने भाजपा से की मांग, राई विधानसभा से कँवल सिंह चौहान को बनाएं प्रत्याशी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड स्वतंत्र प्रबोध पत्रिका

 

सोनीपत – रविवार को गाँव अटेरना में पदमश्री कँवल सिंह चौहान के आह्वान पर चरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजपूत महापंचायत का आयोजन हुआ । राई विधानसभा के राजपूत बाहुल डेढ़ दर्जन गाँवों के सर्व समाज से व्यक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापंचायत में सभी वक्ताओं द्वारा राई विधानसभा से कँवल सिंह चौहान को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की पुरजोर मांग की गई। राजपूतों के सभी गाँवों में भाजपा 1999 से 2024 तक लोकसभा- विधानसभा चुनावों में एकतरफा जीतती रही है जिसमे राजपूत समाज का 90% तक योगदान रहा है ।

महापंचायत में भाजपा को नसीहत देते हुए चेताया कि इस बार अगर राजपूत समाज को राई विधानसभा से प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तो राजपूत समाज सर्व समाज को साथ लेकर अन्य विकल्प या निर्दलीय चनाव लड़ने पर विचार करेगा । महापंचायत ने कहा राजपूत समाज ” राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और विकास ” की विचारधारा के कारण भाजपा से मज़बूती से जुडा हुआ है परन्तु भाजपा को भी राजपूत समाज की हिस्सेदारी के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

महापंचायत ने भाजपा को आश्वासत किया कि अगर राई विधानसभा का टिकट श्री कँवल सिंह चौहान को या अन्य किसी राजपूत नेता को मिलता है तो इस सीट को जीतकर भाजपा को मज़बूत किया जाएगा। राजपूतों के 23000 वोट और इन गाँवों मे सर्व सम्माज के मिलाकर 38000 वोट एकतरफा होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगें। पूर्व में 1968 व 1982 में कुंवर जसवंत सिंह चौहान जाखौली 2 बार राई विधानसभा से जीते और मंत्री भी बने । उनके सुपुत्र सतपाल चौहान ने भी इस सीट पर चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे। 2000 के बाद किसी भी मुख्य पार्टी ने राजपूतों को यहां से टिकट नहीं दिया जिसके कारण समाज में भारी रोष है। राजपूत वोट बैंक राई विधानसभा में दूसरा सबसे बड़ा वोट बैंक है।

महापंचायत में 30-40 वर्षों से अन्य पार्टियों से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कँवल सिंह चौहान को टिकट मिलने पर अपनी पार्टी से त्याग पत्र देकर चुनाव में साथ लगकर मज़बूती देने का निर्णय लिया।

महापंचायत में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, प्रो भीमसैन, हेडमास्टर राय सिंह, अशोक राणा,अनंग पाल सिंह चौहान,बाबूदान सिंह तंवर , ब्रह्म प्रकाश कुशवाहा,नवीन सरपंच जाखौली, प्रेम सिंह चौहान जिला पार्षद ,चौधरी इंद्रपाल जाखौली, अंकित चौधरी,धीर सिंह सरपंच दहिसरा, रिंकू सरपंच जोशी, किरनपाल सरपंच पतला, नरेश सरपंच खुर्मपुर, संजय सरपंच बरोटा, रविंदर सरपंच अटेरना, संजय चौहान भैंरा बाकिपुर, मास्टर सतीश भैंरा बाक़ीपुर, जिला अध्यक्ष डॉ गुलशन जाजल, मास्टर दिनेश चौहान जोशी, तहार सिंह चौहान मनौली, कैलाश नंबरदार, सुधीर नंबरदार, अनिल चौहान प्रिंसिपल, प्रवीण प्रधान, ओमबीर प्रधान, महेन्दर प्रधान, भूले प्रधान, हरपाल प्रधान, बिजेन्दर चौहान दहिसरा, सेवाराम दहिसरा, अरुण चौहान, प्रेम सैनी पबसरा, दुलीचंद सैनी प्रधान पबसरा, तीरथ नंबरदार, दाता राम नंबरदार, मास्टर सरदार सिंह, बाली चौहान, रामनिवास चौहान दहिसरा, ब्रह्म सिंह, दीपक चौहान प्रदेश महामंत्री करणी सेना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मोजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129