नौटंकी बाज नेताओ को मथुरा ने नकारा, ड्रीम गर्ल पर फिर जताया भरोसा

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

मथुरा में फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने पूरे दम से चुनाव लड़ा। बसपा प्रत्याशी पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह और लोकसभा चुनाव मैं नौटंकी की दुकान चलाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी उनके आगे कहीं नहीं दिखे। हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया। यहां पिछली लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ था।

 

मथुरा लोकसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्हें 5,10,064 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 2,16,657 मत प्राप्त हुए। हेमा ने 2,93,407 मतों से जीत दर्ज की। जबकि वर्ष 2019 में उन्होंने 2,93,471 मतों से जीत दर्ज की थी।

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने वर्ष 2014 में पहली बार मथुरा से सांसद बनीं तव रालोद मुखिया जयन्त चौधरी को 3.30 लाख मतों से पराजित किया था। दूसरी बार वर्ष 2019 में भाजपा ने फिर उन पर भरोसा जताकर मैदान में उतारा। तब रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था। तब हेमा ने 2.93 लाख से जीत दर्ज की।

इस बार 75 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी हेमा मालिनी की मथुरा के प्रति लगन और सेवाभाव को देखते हुए भाजपा ने अपने नियम तोड़ते हुए मैदान में उतारा। वह पार्टी के विश्वास पर खरी उतरीं। इस बार रालोद का साथ भी था। बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 1,88,417 मत प्राप्त हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129