राष्ट्रीय नवचेतना मंच द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रीति आई केयर हॉस्पिटल के सहयोग से 1540 मरीजों की हुई जांच, 200 मोतियाबिंद सर्जरी बुक

 

रेवाड़ी। राष्ट्रीय नवचेतना मंच कार्यालय, खोल हाउस में रीति आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वैश्य समाज के प्रधान अशोक बुवानीवाला एवं प्रियंका यादव, जिला अधिकारी (जस्टिस्टी विभाग) द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

 

रीति आई केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय लांबा ने बताया कि शिविर के दौरान लगभग 1540 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 200 मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी के लिए बुकिंग की गई है, जिन्हें अस्पताल की ओर से आवागमन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

उद्घाटन के अवसर पर अशोक बुवानीवाला ने कहा कि इस प्रकार के नेत्र जांच शिविर आमजन की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।

 

मंच के राष्ट्रीय संयोजक जननेता विजय सोमनाणी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस तरह के जनहितकारी आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नवचेतना मंच पिछले कई वर्षों से समाजहित में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

 

इस मौके पर प्रवीण सैनी, प्रो. अजय सपरा, स्वामी सुखानंद, सरपंच विजय राणा, मैडम गीता यादव, सत्येंद्र शास्त्री, अनिल मल्होत्रा, डॉ. मधुसूदन, योगेंद्र आचार्य, देवराज यादव, डॉ. जितेंद्र शर्मा, अधिवक्ता परिवर्तन सोमाणी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129