अनाधिकृत ग्रामीण निर्माणों को नियमित कराने की 16 जनवरी अंतिम तिथि

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

हरियाणा सरकार की गांवों में अनाधिकृत निर्माणों के नियमितीकरण योजना का उठाएं लाभ :डीसी

 

रेवाड़ी। ग्रामीण निवासियों को राहत प्रदान करने और नियोजित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार ने गांवों में अनाधिकृत निर्माणों के नियमितीकरण हेतु एक नीति शुरू की हुई है। यह नीति हरियाणा ग्राम साझा भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 की धारा 5ए में संशोधन के बाद लागू की गई है। जिसके लिए नियमितीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 है।

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने धारा 5ए में संशोधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति से गैर-कृषि योग्य शामलात देह भूमि को उन ग्रामीणों को बिक्री के माध्यम से हस्तांतरित करने का अधिकार देता है, जिन्होंने 31 मार्च, 2004 को या उससे पहले मकान बनाए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा नियमितीकरण निर्मित क्षेत्रफल के 25 प्रतिशत तक के मकानों और संबंधित खुले स्थानों पर लागू होगा, जो कुल मिलाकर 500 वर्ग गज से अधिक नहीं होना चाहिए। भूमि यातायात या सार्वजनिक उपयोगिताओं में बाधा नहीं डालनी चाहिए, या तालाबों, जल निकायों या रास्तों व फिरनी के लिए आरक्षित नहीं होनी चाहिए। बिक्री बाजार दर से कम दर पर नहीं की जाएगी, जिसका निर्धारण एक निर्धारित तरीके से किया जाएगा और इस निर्धारण के नियमों को जल्द से जल्द अधिसूचित किया जाएगा।

डीसी ने उन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की जहां नए प्रावधानों के तहत भूमि खरीदने की निवासियों की इच्छा के बावजूद, बेदखली याचिकाओं का कड़ा विरोध किया जाता है या इन अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई एक कल्याणकारी राज्य के व्यापक जनहित में नहीं है और सभी संबंधित अधिकारियों से इस प्रावधान का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

इसके अलावा, जब तक बाजार मूल्य निर्धारित करने के नियमों को आधिकारिक रूप से अधिसूचित नहीं किया जाता, तब तक संबंधित अधिकारियों को हरियाणा ग्राम साझा भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 की धारा 5ए(1ए) के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत आने वाले मकानों को ध्वस्त करने से बचने की सलाह दी गई है। इस उपाय का उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों को नियमितीकरण प्रक्रिया से लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करना है। हरियाणा सरकार एक अधिक संगठित और सुनियोजित शहरी परिदृश्य बनाने और राज्य भर में अनधिकृत निर्माणों में रहने वाले असंख्य परिवारों के स्वामित्व के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129