माता सावित्री बाई फुले हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में सुभाष नगर कालोनी में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। रविवार को अंबेडकर नगर स्थित सुभाष नगर कॉलोनी स्मार्ट रोड शाहजहांपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, माता सावित्री बाई फूले हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सर्वप्रथम कैलाशनाथ मंदिर निकट डीएस प्रिंटर्स से कार्यक्रम स्थल तक मातृशक्ति के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे बड़ी विशाल संख्या में माता बहनों ने सहभागिता की।

कलश यात्रा में डीजे पर भजनों की मधुर धुन में बहने कलश लेकर चल रही थी। तथा साथ में बग्घी पर उदासीन अखाड़ा के महंत श्री विष्णु दास जी उदासीन महाराज जी विराजमान थे।

 

गौ पूजन एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ,

सर्वप्रथम डॉ प्रशान्त अग्निहोत्री जी ने विकसित भारत एवं चुनौतियाँ विषय पर उद्बोधन दिया, इसके उपरांत क्रमशः मातृ शक्ति से श्रीमती शोभा रानी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रेम कुमार जी और पूज्य महंत श्री विष्णु दास जी ने अपने अपने निर्धारित विषयों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्रमोहन पाठक जी ने किया तथा श्री सुनील तिवारी जी ने आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन को सफल बनाने में श्री वीरेंद्र सिंह विष्ट जी, श्री गौरव अवध जी, श्री मोनू यादव जी और हिंदू समाज के सभी घटकों के बंधुओं/ भगिनी का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129